शनिवार, जुलाई 11, 2026

शिमला

ठियोग के कुफरी हाइट्स में दो छोटे हिमालयन काले भालू बच्चे अपनी मां से बिछुड़ गए। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें बेहोश कर सुरक्षित पकड़ा और शिमला चिड़ियाघर पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

Read More

एचपीयू शिमला जल्द ही लंबे समय से खाली पड़े गैर-शिक्षक पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार को औपचारिक प्रस्ताव भेजेगा।

शिमला फैमिली कोर्ट ने ठियोग के दो अलग-अलग मामलों में 75-75 वर्षीय महिलाओं को उम्र में छोटे पतियों से आपसी सहमति के आधार पर तलाक दे दिया।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चौपाल के खद्दर स्कूल में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्रों का सम्मान किया और शिक्षा में सरकार द्वारा किए गए सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए जाने की घोषणा की, साथ ही शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार व नवाचार के प्रयासों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सिंगला स्थित श्री सर्वोत्तम शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की और कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें भवन निर्माण, सड़क सुधार और पेयजल जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

रामपुर की पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 300 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जीवन के वास्तविक अनुभवों से भी सीखना चाहिए।

शिमला जिले के चिरगांव (रोहड़ू) में 12 साल के लड़के ने जातिगत प्रताड़ना और मारपीट के बाद ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। मामला एक सप्ताह बाद पुलिस में दर्ज हुआ है और तीन महिलाओं के खिलाफ एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एसपी संजीव कुमार गांधी को उनकी ट्रांसफर को लेकर दाखिल की गई लेटर्स पेटेंट अपील (LPA) में आंशिक राहत दी है। अदालत ने उनके स्थानांतरण आदेश को पूरी तरह खारिज नहीं किया, लेकिन कुछ अहम निर्देश दिए हैं।

देशभर में कोविड-19 के नए वेरिएंट JN.1 के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल प्रदेश में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। NHM द्वारा सभी अस्पतालों को जरूरी संसाधन जुटाने और रिपोर्टिंग तेज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने भी जिला स्तर पर सतर्कता की पुष्टि की है।