कांगड़ा, 13 नवम्बर। ज़िला कांगड़ा के जवाली-जसूर मार्ग पर मठोली के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। जानकारी अनुसार चारों युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार को विवेक चौधरी चला रहा था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मठोली के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक विवेक चौधरी, निवासी फतेहपुर, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन, अजय और ललित चौधरी घायल हो गए।
घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों में से दो को पठानकोट के निजी अस्पताल और एक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Enoxx News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
