Sunday, February 22

दुनिया

यूरोप पहुंचने की चाह में भूमध्य सागर पार करने वाले प्रवासियों के साथ एक और दर्दनाक हादसा हुआ है। सप्ताहांत में लीबिया और ग्रीस के तटों पर कम से कम आठ शरणार्थियों के शव बरामद किए गए हैं, जो इस खतरनाक समुद्री मार्ग के जोखिमों को एक बार फिर उजागर करते हैं।

Read More

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के पुराने टैरिफ नियमों को खारिज करने के एक दिन बाद ही उन्होंने बड़ा पलटवार किया है। ट्रंप ने अब 1974 के व्यापार अधिनियम का इस्तेमाल करते हुए अमेरिका में आयात होने वाले सभी विदेशी सामानों पर 15 प्रतिशत का नया ‘ग्लोबल टैरिफ’ लगा दिया है।

फ्रांस में एक 23 वर्षीय दक्षिणपंथी कार्यकर्ता की हत्या के बाद सियासी और सामाजिक तनाव चरम पर है। शनिवार को होने वाले विरोध प्रदर्शनों से पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शांति की अपील की है। पुलिस को डर है कि इस दौरान दक्षिणपंथी और वामपंथी चरमपंथी गुटों के बीच हिंसक झड़पें हो सकती हैं।

MMA की दुनिया में जिस मुकाबले का इंतजार फैंस सालों से कर रहे थे, वह अब सच होने जा रहा है। रोंडा राउजी और जीना करानो ने संन्यास तोड़कर वापसी का ऐलान कर दिया है। 16 मई को कैलिफोर्निया में दोनों दिग्गज एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

जेफरी एपस्टीन मर गया, लेकिन उसके पापों का घड़ा 2026 में पूरी तरह फूटा है। लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड की नई तस्वीरें और फाइलों ने दुनिया को सन्न कर दिया है। जानिए उस टापू पर आखिर होता क्या था।

फ्रेडरिक मर्ज ने साफ कर दिया है कि अगर यूरोप को अमेरिका का साथ चाहिए, तो उसे अपनी जेब ढीली करनी होगी। ‘रिपेयर और रिवाइव’ का नारा देते हुए उन्होंने पुराने रिश्तों में नई जान फूंकने की बात कही है। क्या यूरोप अमेरिका के बिना कमजोर पड़ रहा है?

ब्रिटेन की एक विशेष अदालत ने सरकार के उस फैसले को पलट दिया है जिसमें ‘फिलिस्तीन एक्शन’ ग्रुप को आतंकी घोषित किया गया था। कोर्ट ने साफ किया कि फैक्ट्री में तोड़फोड़ करना अपराध हो सकता है, लेकिन यह आतंकवाद नहीं है।

बांग्लादेश में होने वाले चुनावों से ठीक पहले वॉशिंगटन की सड़कों पर हिंदू समुदाय ने प्रदर्शन किया। लोगों ने अमेरिका से मांग की है कि वह बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए दखल दे।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच न खेलने की धमकी देने वाला पाकिस्तान आखिर घुटनों पर आ गया है। पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी अब कह रहे हैं कि उन्होंने यह सब “दूसरों की खातिर” किया।