वॉशिंगटन: अमेरिका (USA) इस समय कुदरत की मार झेल रहा है। एक विशालकाय बर्फीले तूफान (Monster Storm) ने देश के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। हालात इतने खराब हैं कि दक्षिण में टेक्सास से लेकर उत्तर-पूर्व में न्यू इंग्लैंड तक सब कुछ ठप पड़ गया है।
लाखों लोग अंधेरे में भारी बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के कारण बिजली के खंभे गिर गए हैं, जिससे लाखों घरों में बिजली नहीं है। कड़ाके की ठंड में बिना हीटर के रहना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। टेक्सास जैसे राज्यों में हालात ज्यादा खराब हैं जहां बर्फबारी की आदत नहीं है।
हवाई सफर ठप इस तूफान ने अमेरिका के यातायात को पूरी तरह रोक दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हजारों फ्लाइट्स रद्द (Cancelled) कर दी गई हैं। डलास और न्यूयॉर्क जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्री फंसे हुए हैं।
“सड़क पर न निकलें” मौसम विभाग ने इसे ‘जानलेवा’ स्थिति बताया है। प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि लोग अपने घरों में ही रहें और सड़कों पर गाड़ी न चलाएं, क्योंकि रास्तों पर बर्फ की मोटी परत जमी है और विजिबिलिटी जीरो है।
Discover more from Enoxx News (Hindi)
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
