वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पड़ोसी देश कनाडा और वहां के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को कड़ी चेतावनी दी है। शनिवार को ट्रंप ने साफ कहा कि अगर कनाडा ने चीन के साथ कोई व्यापारिक समझौता (Trade Deal) किया, तो अमेरिका कनाडा से आने वाले हर सामान पर 100% टैरिफ (Tax) लगा देगा।
‘चीन तुम्हें कच्चा चबा जाएगा’ ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “अगर ‘गवर्नर कार्नी’ को लगता है कि वह कनाडा को चीन के माल के लिए ‘डंपिंग ग्राउंड’ बना सकते हैं, तो यह उनकी गलतफहमी है।” ट्रंप ने आगे लिखा कि चीन कनाडा को “कच्चा चबा जाएगा” (Eat Canada Alive) और वहां के व्यापार व सामाजिक ढांचे को खत्म कर देगा।
नाराजगी की वजह दरअसल, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने हाल ही में चीन के साथ रिश्तों को सुधारने की कोशिश की है। खबरों के मुताबिक, कनाडा ने चीन से आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) पर टैक्स कम करने का फैसला किया है। ट्रंप का मानना है कि इससे चीनी कंपनियां कनाडा के रास्ते अमेरिका में अपना माल बेचेंगी, जिसे वो बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Discover more from Enoxx News (Hindi)
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
