Browsing: Top Trending

थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज की क्रेन चलती ट्रेन पर गिर गई, जिससे 22 यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।

ग्रेटर नोएडा में एक तरफा प्यार में पागल युवक ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया।

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को कुचलने के लिए सेना ने हिंसक रुख अपना लिया है। अब तक लगभग 500 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे “अत्यंत गंभीर” बताते हुए संकेत दिया है कि अमेरिका बातचीत से पहले ही सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

सोलन जिला रोजगार कार्यालय में 11 नवम्बर को पार्ट टाइम आया और हेल्पर के 143 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होंगे। आवेदन हेतु 10वीं पास व 18-45 वर्ष आयु के अभ्यर्थी आमंत्रित हैं।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विमल नेगी की मौत जैसे संवेदनशील मामले में भी पहले दिन से ही राजनीति कर रही है और जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता कर एसपी संजीव गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी का बयान राजनीतिक प्रभाव में आया है और सरकार सच्चाई से भाग रही है।

Fire Fighting System Dharamshala – हिमाचल प्रदेश में फायर सेफ्टी को लेकर अग्निशमन विभाग सख्त हो गया है। अग्निशमन अधिकारी कर्म चंद कश्यप ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 7 महीनों में सार्वजनिक स्थलों पर फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगाया गया, तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणामों में गड़बड़ी को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने शिक्षा बोर्ड सचिव का घेराव करते हुए पारदर्शी जांच की मांग की।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए मुख्य अभियंता विमल नेगी को बलि का बकरा बनाया है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राज्य सरकार पर आरोप लगाए हैं कि वह कबायली क्षेत्रों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को मुझसे व्यक्तिगत शिकायत है, तो उसकी सजा मेरे क्षेत्र की जनता को क्यों दी जा रही है।