Browsing: shimla news

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चौपाल के खद्दर स्कूल में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्रों का सम्मान किया और शिक्षा में सरकार द्वारा किए गए सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए जाने की घोषणा की, साथ ही शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार व नवाचार के प्रयासों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सिंगला स्थित श्री सर्वोत्तम शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की और कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें भवन निर्माण, सड़क सुधार और पेयजल जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

रामपुर की पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 300 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जीवन के वास्तविक अनुभवों से भी सीखना चाहिए।

आपातकाल के दौरान जेल गए नेताओं को मिलने वाली मासिक सम्मान राशि अब बंद कर दी गई है। नया विधेयक पास होने के बाद राष्ट्रपति ने अधिसूचना को मंजूरी दे दी है, जिससे कई नेताओं की सम्मान पेंशन अब समाप्त हो गई है।

एसपी के बाद अब बदले जाएंगे लंबे समय से तैनात डीसी और एडीएम
हाईकोर्ट ने एचआरटीसी के अनुबंध परिचालकों को नियमित करने के दिए आदेश

विमल नेगी प्रकरण को लेकर उठ रही सियासी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ने नहीं, बल्कि विमल नेगी के परिजनों ने खुद CBI जांच की मांग की है।

हिमाचल प्रदेश में चर्चित विमल नेगी मौत मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI जांच में अब किसी प्रकार की रुकावट नहीं होनी चाहिए और सरकार को ईमानदारी से सहयोग करना चाहिए।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विमल नेगी की मौत जैसे संवेदनशील मामले में भी पहले दिन से ही राजनीति कर रही है और जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता कर एसपी संजीव गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी का बयान राजनीतिक प्रभाव में आया है और सरकार सच्चाई से भाग रही है।

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि एसपी संजीव गांधी द्वारा दिए गए बयान मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देश पर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मामले की निष्पक्ष जांच से डर रही है।