सीएच Tegubehar में सोमवार को CMO डॉ. रंजीत ठाकुर द्वारा अस्पताल की पार्किंग और सीवरेज व्यवस्थाओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए मरीजों की भलाई के लिए निर्देश जारी किए।
Browsing: himachal news
मंत्री विक्रमादित्य सिंह 18-19 नवंबर को चम्बा और डलहौज़ी में रहेंगे, जहां वे मास्टर प्लान पुस्तक विमोचन, नई सड़क परियोजना की आधारशीला, विकास कार्यों का निरीक्षण और चम्बा चौगान में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चौपाल के खद्दर स्कूल में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्रों का सम्मान किया और शिक्षा में सरकार द्वारा किए गए सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए जाने की घोषणा की, साथ ही शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार व नवाचार के प्रयासों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
कांगड़ा ज़िले के जवाली-जसूर मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी में जा रहे चार युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सिंगला स्थित श्री सर्वोत्तम शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की और कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें भवन निर्माण, सड़क सुधार और पेयजल जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के 46वें स्थापना दिवस समारोह में स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों, विशेषकर कमज़ोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निगम अब तक 400 करोड़ रुपए का ऋण वितरित कर लाखों परिवारों के जीवन में सुधार ला चुका है।
रामपुर की पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 300 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जीवन के वास्तविक अनुभवों से भी सीखना चाहिए।
ज़िला सोलन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष डॉ. एस.पी. कत्याल ने विभागों को पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकार और खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
तीर्थन घाटी के झनियार गाँव के 16 परिवार आग त्रासदी से बेघर, एनएचपीसी व प्रशासन के साथ विधायक सुरेंद्र शौरी ने पुनर्वास की पहल की। CSR के तहत पीड़ितों को राहत सामग्री देने का भरोसा।
लाहौल-स्पीति के उपायुक्त कार्यालय केलांग में आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई गई। सड़क जागरूकता, क्रैश बैरियर, और आपातकालीन सुविधाओं पर बड़े फैसले लिए गए।