Browsing: CM Sukhu

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति आने वाली है। आईजीएमसी शिमला में मार्च 2026 से रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होने जा रही है। 28 करोड़ रुपये की लागत से आई रोबोटिक मशीन को अस्पताल में स्थापित किया जा रहा है और सर्जनों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र में ₹76.41 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें पुल, स्वास्थ्य केंद्र और पेयजल योजनाएं शामिल हैं, जो क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी राहत साबित होंगी।

हिमाचल प्रदेश में मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नौकरशाही के बीच छिड़ी जंग अब शिमला से निकलकर दिल्ली पहुंच गई है। अफसरों की नाराजगी और सरकार के भीतर की कलह को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान पर सियासत गरमा गई है। कैबिनेट के सहयोगी मंत्री दो गुटों में बंटते नजर आ रहे हैं। 19 जनवरी की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

मुख्यमंत्री सुकविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि विमल नेगी केस में सरकार सीबीआई जांच से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए इस जांच को अनिवार्य माना जा रहा है और सरकार पूरी तरह से जांच एजेंसी का सहयोग करेगी।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए मुख्य अभियंता विमल नेगी को बलि का बकरा बनाया है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में बाढ़ राहत, सड़क परियोजनाएं, ग्रीन एनर्जी और पर्यटन को बढ़ावा देने के विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा सख्त कर दी गई है। डॉग स्क्वायड द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है, और ईमेल में RDX धमाके और आतंकी तहव्वुर राणा का नाम सामने आया है।