शिमला, 17 नवंबर 2025—हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान, शिमला के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रदेश की लुप्तप्राय प्राचीन लिपि ‘शारदा’ के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 11 नवंबर से 17 नवंबर, 2025 तक गेयटी थियेटर, शिमला में संपन्न हुई।


कार्यशाला के समापन समारोह में विभाग के संयुक्त निदेशक भानु गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी विभाग इस प्रकार की विलुप्त होने वाली लिपियों के संरक्षण और प्रशिक्षण के लिए कार्यशालाएँ आयोजित करेगा। मुंबई विश्वविद्यालय की विदुषी और कॉर्पोरेट क्षेत्र की अनुभवी श्रीमती नीलम राजदान वल्ली ने शारदा लिपि का प्रशिक्षण प्रदान किया।



कार्यशाला में विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 150 प्रतिभागियों ने ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और प्रशिक्षक को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ. गोपाल चौहान, डॉ. राज लक्ष्मी नेगी, डॉ. अंजु, डॉ. किशोरी चंदेल, कुसुम संघाईक, सुरेश राणा और सुनीला ठाकुर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
Discover more from Enoxx News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
