16 नवंबर 2025 को जिला किन्नौर के पूह उपमंडल की सीमावर्ती नमग्या पंचायत में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में किया गया। बैठक में उपभोक्ताओं को सुरक्षित विद्युत उपयोग, वोल्टेज प्रबंधन, और घरों व संसाधनों के विद्युत लोड की सही जानकारी विद्युत उप-मंडल को देने का महत्व समझाया गया। बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने बताया कि सही लोड जानकारी से बिजली का सही आकलन और वितरण संभव है, जिससे घरेलू सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।
शिविर में विद्युत दुर्घटनाओं जैसे आगजनी व आसमानी बिजली से बचाव के लिए भी अहम सुझाव दिए गए। इसके पूर्व राजकीय उच्च विद्यालय में विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार जागरूकता सत्र आयोजित हुआ, जिसमें अध्यापकों को बिजली बचत, सुरक्षा और विद्युत जानकारी साझा की गई। अनुराग पराशर ने बताया कि सभी को विद्युत कार्य के लिए प्रशिक्षित अभियंता की सहायता लेनी चाहिए और उपकरणों का सावधानीपूर्वक प्रयोग जरूरी है।
शिविर में नए कनेक्शन, अस्थायी आपूर्ति, विद्युत मीटर स्थानांतरण, और ऑनलाइन बिल भुगतान जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर बोर्ड के टोल-फ्री नंबर 1800-180-8060 या 1912 पर संपर्क करने का सुझाव भी दिया गया।
रिपोर्टर: किन्नौर ब्यूरो, रिकांगपिओ
Discover more from Enoxx News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
