Browsing: सोलन

सोलन के कंडाघाट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) के लिए स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें उद्यमियों को नई तकनीकों और सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

धर्मपुर में विनोद सुल्तानपुरी ने एंटी चिट्टा अभियान का शुभारम्भ किया, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने और जागरूक रहने का संदेश दिया गया। बच्चों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

सोलन में आयोजित आगाज-2025 कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय करना राज्य व देश के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और व्यापक जन जागरूकता अभियान को सफल बनाने में सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई।

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के 46वें स्थापना दिवस समारोह में स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों, विशेषकर कमज़ोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निगम अब तक 400 करोड़ रुपए का ऋण वितरित कर लाखों परिवारों के जीवन में सुधार ला चुका है।

ज़िला सोलन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष डॉ. एस.पी. कत्याल ने विभागों को पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकार और खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

सोलन जिला रोजगार कार्यालय में 11 नवम्बर को पार्ट टाइम आया और हेल्पर के 143 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होंगे। आवेदन हेतु 10वीं पास व 18-45 वर्ष आयु के अभ्यर्थी आमंत्रित हैं।

Himachal News – हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल सूची में पात्र लाभार्थियों को शामिल करने के लिए दो-स्तरीय वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की है। पंचायत और सब-डिवीजन स्तर पर कमेटियां आवेदन जांचेंगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।

नालागढ़ और दून में आयोजित भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान सम्मेलन में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता नहीं, सेवा के लिए है और कभी वोट के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करती।