सोमवार, अप्रैल 13, 2026

शिमला

एचपीयू शिमला जल्द ही लंबे समय से खाली पड़े गैर-शिक्षक पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार को औपचारिक प्रस्ताव भेजेगा।

Read More

शिमला फैमिली कोर्ट ने ठियोग के दो अलग-अलग मामलों में 75-75 वर्षीय महिलाओं को उम्र में छोटे पतियों से आपसी सहमति के आधार पर तलाक दे दिया।

हिमाचल हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि महिला कर्मचारी तीसरे बच्चे के जन्म पर भी 180 दिन के मातृत्व अवकाश की हकदार है।

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार के चयन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंचे। पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद जल्द नाम की घोषणा संभव है।

हाल ही में जारी राष्ट्रीय रैंकिंग रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश का प्रदर्शन मजबूत बताया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के कई मानकों पर राज्य ने बेहतर स्थान हासिल किया है, हालांकि रोजगार और औद्योगिक निवेश में और सुधार की आवश्यकता जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में दिल्ली-हिमाचल पुलिस टकराव के बाद सियासत गर्म हो गई है। बेटे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे राहुल गांधी जैसे केंद्रीय नेताओं की नज़रों में बेहतर दिखने के लिए “राजनीति की नहीं, अराजकता की राजनीति” कर रहे हैं।

शिमला में देर रात तक चले विवाद के बाद आखिरकार दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर दिल्ली की ओर रवाना कर दिया है। मामला प्रशासनिक प्रक्रिया और अधिकारों को लेकर दोनों पुलिस बलों के बीच तनातनी का रूप ले चुका था।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक 86 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पर्यटक का शव लोअर कैथू स्थित एक होटल के कमरे में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI) में स्वदेशी रूप से विकसित टिटनेस और वयस्क डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन को लॉन्च किया। यह कदम भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और चिकित्सा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।