Saturday, February 21

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक 86 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पर्यटक का शव लोअर कैथू स्थित एक होटल के कमरे में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Read More

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI) में स्वदेशी रूप से विकसित टिटनेस और वयस्क डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन को लॉन्च किया। यह कदम भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और चिकित्सा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने और शिक्षकों का अलग कैडर बनाने के फैसले ने सी एंड वी (C&V) शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है। शिक्षा विभाग की ओर से कोई स्पष्ट नीति न होने के कारण शिक्षक अपने जिला कैडर, तबादलों और भविष्य की पदोन्नति को लेकर असमंजस में हैं।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने यात्रियों को आरामदायक सफर देने की तैयारी कर ली है। जल्द ही निगम को 297 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इनका ट्रायल प्रदेश के 36 अलग-अलग इलाकों में किया जाएगा ताकि पहाड़ों की चढ़ाई पर इनकी पावर चेक की जा सके।

हिमाचल प्रदेश में लंबे सूखे के बाद मौसम ने करवट ली है। रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला में बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं शिमला में दिनभर बादल छाए रहे।

हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान पर सियासत गरमा गई है। कैबिनेट के सहयोगी मंत्री दो गुटों में बंटते नजर आ रहे हैं। 19 जनवरी की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उत्तर प्रदेश और बिहार के आईएएस-आईपीएस अधिकारियों पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी अफसर हिमाचल के हितों की अनदेखी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEBL) ने बिजली की बिक्री से 300 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। कुशल प्रबंधन और अतिरिक्त बिजली की सही समय पर बिक्री से यह रिकॉर्ड कमाई संभव हुई है।

भटाकुफर स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पदयात्रा, प्रतियोगिताएं, नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।