Wednesday, February 25

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक 86 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पर्यटक का शव लोअर कैथू स्थित एक होटल के कमरे में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Read More

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI) में स्वदेशी रूप से विकसित टिटनेस और वयस्क डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन को लॉन्च किया। यह कदम भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और चिकित्सा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने और शिक्षकों का अलग कैडर बनाने के फैसले ने सी एंड वी (C&V) शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है। शिक्षा विभाग की ओर से कोई स्पष्ट नीति न होने के कारण शिक्षक अपने जिला कैडर, तबादलों और भविष्य की पदोन्नति को लेकर असमंजस में हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र में ₹76.41 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें पुल, स्वास्थ्य केंद्र और पेयजल योजनाएं शामिल हैं, जो क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी राहत साबित होंगी।

सोलन के कंडाघाट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) के लिए स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें उद्यमियों को नई तकनीकों और सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

हिमाचल में विकास की कीमत चुकाने वालों की कहानी अलग-अलग है। एक तरफ गग्गल एयरपोर्ट के विस्थापितों को ‘आदर्श’ मुआवजा मिल रहा है, तो दूसरी तरफ पोंग और भाखड़ा बांध के हजारों परिवार दशकों बाद भी न्याय की आस में दर-दर भटक रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में लंबे सूखे के बाद मौसम ने करवट ली है। रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला में बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं शिमला में दिनभर बादल छाए रहे।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पटवारी के साथ हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। साथी कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में राजस्व संघ ने कामकाज ठप कर हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश में मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नौकरशाही के बीच छिड़ी जंग अब शिमला से निकलकर दिल्ली पहुंच गई है। अफसरों की नाराजगी और सरकार के भीतर की कलह को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है।