Saturday, February 21

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक 86 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पर्यटक का शव लोअर कैथू स्थित एक होटल के कमरे में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Read More

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI) में स्वदेशी रूप से विकसित टिटनेस और वयस्क डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन को लॉन्च किया। यह कदम भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और चिकित्सा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने और शिक्षकों का अलग कैडर बनाने के फैसले ने सी एंड वी (C&V) शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है। शिक्षा विभाग की ओर से कोई स्पष्ट नीति न होने के कारण शिक्षक अपने जिला कैडर, तबादलों और भविष्य की पदोन्नति को लेकर असमंजस में हैं।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने यात्रियों को आरामदायक सफर देने की तैयारी कर ली है। जल्द ही निगम को 297 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इनका ट्रायल प्रदेश के 36 अलग-अलग इलाकों में किया जाएगा ताकि पहाड़ों की चढ़ाई पर इनकी पावर चेक की जा सके।

हिमाचल प्रदेश में आज का दिन अपराध और हादसों से भरा रहा। बैजनाथ में बेटे ने पिता की हत्या की, तो वहीं पुलिस भर्ती में पहली बार डोप टेस्ट में अभ्यर्थी फेल हुआ। मौसम के ऑरेंज अलर्ट के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पढ़ें 27 जनवरी की बड़ी खबरें।

हिमाचल में 27 जनवरी को बैंकों में हड़ताल रहेगी, वहीं मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। पंडोह डैम से पानी छोड़े जाने के चलते ब्यास नदी उफान पर है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जानिए आज की बड़ी खबरें विस्तार से।

हमीरपुर के सुजानपुर बाल आश्रम के बच्चों का ‘हवाई सफर’ का सपना अब सच होगा। डीसी गंधर्वा राठौड़ की पहल पर ये बच्चे वंदे भारत ट्रेन से जयपुर जाएंगे और वापसी फ्लाइट से करेंगे। जानिए कब शुरू होगा यह रोमांचक और यादगार टूर।

किन्नौर में सीजन की भारी बर्फबारी ने बागवानों के चेहरे खिला दिए हैं। जानिए कैसे यह बर्फ सेब की फसल के लिए ‘संजीवनी’ साबित होगी और खराब मौसम के बीच प्रशासन ने लोगों को किन बातों का ध्यान रखने की सलाह दी है।

उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शिमला में सीजन की पहली भारी बर्फबारी ने जहां पर्यटकों को रोमांचित कर दिया है, वहीं यह बर्फबारी सेब की फसल और खेती के लिए ‘संजीवनी’ बनकर आई है।