सिंगला, 13 नवम्बर। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सिंगला में श्री सर्वोत्तम शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की, योग शिविर में भाग लिया और स्थानीय लोगों से संवाद किया। मंत्री ने कहा कि शक्तिपीठ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शीघ्र ही एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। इस योजना में भवन निर्माण, सड़क सुधार, पेयजल आपूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि क्षेत्र के निवासियों को बेहतर जीवन सुविधा मिल सके।





उन्होंने कहा कि श्री सर्वोत्तम शक्तिपीठ न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। सरकार इस क्षेत्र के विकास को संतुलित दृष्टिकोण से आगे बढ़ाएगी ताकि यहां की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संभावनाओं को भी प्रोत्साहन मिल सके।
लोक निर्माण मंत्री ने सिंगला की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों की श्रद्धा, संस्कृति और सहयोग की भावना ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इस क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति दी जाएगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल, श्री प्रेम सिंह महाराज, श्री विश्व गौरव हरि ओम जी, श्री चारु चैतन्य महाराज, श्री हर्षवर्धन जी, माता श्री राधा रानी जी, जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा, महिला मंडल की सदस्य तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from Enoxx News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
