मुंबई – एशिया की सबसे अमीर महानगर पालिका, बीएमसी (BMC) पर ठाकरे परिवार का दशकों पुराना राज खत्म होता नजर आ रहा है। आज सामने आए एग्जिट पोल्स के मुताबिक, मुंबई की जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट किया है।
सर्वे के आंकड़ों बताते हैं कि बीजेपी और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले ‘महायुति’ गठबंधन को 227 में से 115 से 125 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के आंकड़े (114) से ज्यादा हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिव सेना (यूबीटी) और महाविकास अघाड़ी 80-90 सीटों पर सिमटती दिख रही है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उद्धव ठाकरे को उनके कोर वोट बैंक यानी ‘मराठी मानुष’ का भरपूर साथ मिला है, लेकिन फिर भी वे जादुई आंकड़े से दूर रह गए। जानकारों का मानना है कि उत्तर भारतीय और गुजराती वोटरों की एकजुटता, साथ ही शिंदे गुट द्वारा मराठी वोटों में लगाई गई सेंध ने ठाकरे का गणित बिगाड़ दिया। अगर नतीजे एग्जिट पोल जैसे रहे, तो यह ‘मातोश्री’ के लिए अब तक का सबसे बड़ा सियासी झटका होगा।
Discover more from Enoxx News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
