नई दिल्ली: टेक्नोलॉजी की दुनिया में हमेशा कुछ नया करने वाला एप्पल (Apple) अब एक और धमाका करने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक, कंपनी एक ऐसे वियरेबल डिवाइस (Wearable Device) पर काम कर रही है जिसे आप अपनी शर्ट या जैकेट पर एक ‘पिन’ की तरह लगा सकेंगे।
इसे ‘Apple AI Pin’ कहा जा रहा है और इसका आकार Apple AirTag जैसा छोटा हो सकता है।
क्या है यह AI Pin?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डिवाइस पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित होगा। इसमें कोई स्क्रीन नहीं होगी। आप इसे जो भी कमांड देंगे, यह उसे सुनगा और जवाब देगा।
इसके खास फीचर्स:
- कैमरा और सेंसर: इसमें दो कैमरे होने की उम्मीद है—एक सामान्य और एक वाइड-एंगल। यह आपके सामने की चीजों को देख सकेगा और उन्हें पहचान सकेगा।
- माइक और स्पीकर: इसमें 3 माइक्रोफोन और एक स्पीकर होगा, जिससे आप इससे बात कर पाएंगे।
- डिजाइन: यह एल्युमिनियम और ग्लास का बना एक गोल डिवाइस होगा, जो देखने में काफी प्रीमियम लगेगा।
- चार्जिंग: इसे चार्ज करने के लिए एप्पल वॉच की तरह मैग्नेटिक चार्जर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या यह iPhone की जगह लेगा?
फिलहाल नहीं। यह डिवाइस आपके iPhone के साथ मिलकर काम करेगा। इसका मकसद है कि आपको हर छोटी चीज के लिए फोन जेब से न निकालना पड़े।
हालांकि, इस तरह के डिवाइस पहले भी मार्केट में आए थे (जैसे Humane AI Pin), लेकिन वे बुरी तरह फेल हो गए। अब देखना यह होगा कि एप्पल 2027 में इसे किस नए अंदाज में पेश करता है।
Discover more from Enoxx News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
